
नागपुर नगर-निगम के द्वारा प्रतिबंधित नायलॉन मांझा के भंडारण एवं बिक्री के विषय मे शिकायत दर्ज करने और जानकारी देने के लिए नागरिकों की सहायता के लिए व्हाटसएप नंबर पर हेल्पलाइन शुरू किया है। प्रतिबंधित उत्पाद के बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया। यह प्रतिबंध बाम्बे हाईकोर्ट के निर्देशो के बाद लगाया गया है। महाराष्ट्र मे नुकसानदायक सिंथेटिक धागे को लेकर यह प्रतिबंध लगाया गया है। नागरिकगण व्हाटसएप नंबर-: 8600004746 पर सोशल मीडिया पर @npnmc के द्वारा भी एनएमसी से इस विषय मे शिकायत दर्ज करवा सकते है।