A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

एनसीबी ने 170 किलो गांजा पकड़ा, मछलियों के चारे की बोरियां के नीचे छुपाया था

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) इंदौर जोनल टीम ने सागर में नेशनल हाईवे पर तीतरपानी गांव के पास ट्रक से 51 लाख रुपए की कीमत का करीब 170 किलो गांजा पकड़ा है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी इंदौर को बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर टीम तीतर पानी टोल प्लाजा के पास पहुंची। जहां कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रक को पकड़ा। ट्रक के पिछले हिस्से में रखी मछली के चारे की बोरियां के नीचे गांजा छुपा कर रखा था। गांजा महाराष्ट्र से अयोध्या ले जाया जा रहा था। जोनल निदेशक नीतीश रंजन ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहा है अभियान के तहत गांजा की तस्करी के संबंध में विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम ने तस्करों की गतिविधियों पर गहन निगरानी रखी गई थी जिसके तहत की कार्रवाई की गई है। गांजे की खेप महाराष्ट्र के देवगांव से अयोध्या उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। इस साल की एनसीबी इंदौर इकाई की मादक पदार्थों की यह 11 जब्ती है। कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी से गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!