
फुरकान अंसारी (संवाददाता)
हरिद्वार, 9 मार्च 2026।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा आज देहात क्षेत्र कलियर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कलियर में निर्माणाधीन नवनिर्मित थाना भवन का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष कलियर एवं निर्माण इकाई के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि थाना भवन के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस विभाग के अधिकारी तथा निर्माण इकाई के जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल मौके पर ही ठीक कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो सके।






