A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई*

हरिद्वार पुलिस द्वारा 03 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को लिया हिरासत में*

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

 

*कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*

 

*ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई*

 

*हरिद्वार पुलिस द्वारा 03 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को लिया हिरासत में*

*बेहरुपी बाबा भेषधारियों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 172 बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत की गई कार्यवाई*

 

माननीय मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ महोदय द्वारा जारी “ *ऑपरेशन कालनेमी*” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 11.04.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 03 बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे।

 

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा पुल जटवाड़ा के आस पास कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से 03 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*नाम पता कालनेमी*

1-भिषा नाथ पुत्र रमेश नाथ निवासी घोसीपुरा अम्बुबाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

2-अर्जुन पुत्र कलमी नाथ निवासी पदार्था धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

3-सेठू पुत्र ओमप्रकाश निवासी उपरोक्त।

 

*पुलिस टीम*

1-हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र

2-कांस्टेबल अरुण कोटनाला

Back to top button
error: Content is protected !!