
कठूमर में राष्टीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विजय दशमी एवं पथ संचालन का आयोजन
अलवर के उपखंड कठूमर में राष्टीय स्वयं सेवक संघ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी संघ परिवार के स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस अवसर पर संघ के कठूमर शाखा के नन्हे बच्चे युवा एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों द्वारा अपने दैनिक प्रशिक्षण का अभ्यास प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेवानिवृत कैप्टन जय सिंह चौधरी , कठूमर खंड संघ चालक लक्ष्मी मित्तल , ओमवीर, अधिवक्ता देवेंद्र जैन भूमिदत्त शर्मा , के अलावा नारी शक्ति एवं क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही आप को बता दें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अलवर जिला प्रचारक रोहितकुमार ने उद्बोधन में सत्य सनातन संस्कृति एवं स्वदेशी राष्ट्र भक्ति का संदेश देते हुए इतिहास के महापुरुषों स्वामी विवेदानंद एवं युग अवतार श्री राम के पदचिह्नों का अनुसरण करने को कहा इसी क्रम में बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष को अखंड और अजेय रखने के लिए एवं मानव मात्र को सत्य सनातन संस्कृति के पथ पर चलने और मनुष्य जीवन के वास्तविक स्वरूप एवं अपने कर्म को समझने के लिए संघ का सानिध्य प्राप्त करना चाहिए यही समय कि मांग है जो राष्ट हित के लिए अपने जीवन में समय दान देकर जन साधारण को एकता और अखंडता का महत्व समझा कर शास्त्रोक्त सत्कर्म मार्ग का पथिक बनाता है और राष्ट हित में अपना कर्तव्य पालन के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से प्रयासरत है वहीं सच्चा स्वयंसेवक है आप को बता दें अपने शताब्दी वर्ष पर संघ पांच परिवर्तन के माध्यम से भारतीयों को जागृत करने की दिशा में कार्य कर रहा है और परिवर्तन ही संसार का नियम है
1 सामाजिक समरसता
2 कुटुंब प्रबोधन
3 पर्यावरण संरक्षण
4 स्व का जागरण
5 नागरिक शिष्टाचार
यदि भारत वर्ष में इन सभी बिंदुओं पर ध्यान आकृषित किया जाए तो संपूर्ण भू मंडल पर भारतीय सत्य सनातन संस्कृति ही मनुष्य मात्र का आदर्श होगी,







