
धनबाद
कतरास.कपड़ा पट्टी कतरास पचगढ़ी बाजार के रहने वाले अंकित कुमार शर्मा पुत्र स्व नंदकिशोर शर्मा ने कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पद पर चयनित हुये है. श्री शर्मा अपने परिवार का मान बढ़ाते हुए कतरास क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इनके सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है. बड़े भाई पंडित अजय शर्मा ने बताया कि मेहनत, लगन और अनुशासन तथा श्री श्याम बाबा की कृपा का परिणाम है. अंकित कुमार शर्मा दून पब्लिक स्कूल धनबाद से टेन सीजीपीए, टाटा डीएवी सिजुआ से इंटर 91.8% बीआइटी सिंदरी से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर किया है. टाटा कंपनी में एक वर्ष अपनी सेवा भी दी है. मौके पर माता कमला देवी, भाई पंडित अजय शर्मा,रितिका शर्मा प्रीति शर्मा पिंटू शर्मा आयुष शर्मा आदि उपस्थित थे. श्री शर्मा ने बताया कि लगन और मेहनत से की गई तपस्या कभी असफल नहीं होती है. मन लगाकर पढ़ने से कुछ भी असंभव नहीं है.




