
*धनबाद —कतरास :* डीएवी +2 उच्च विद्यालय में पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने से उपजा आक्रोश अब एक बड़ा आंदोलन का रूप ले चुका है। मानदेय भुगतान की मांग को लेकर स्कूल परिसर में धरना दे रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा पहुंचे। उनके हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद शिक्षकों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। शिक्षकों की पीड़ा सुनते हुए विजय कुमार झा ने उनकी मांगों को जायज ठहराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि चार महीने के लंबित मानदेय का मुद्दा वे स्वयं उच्चाधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखेंगे।









