
झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन भारत कोकिंग कोल लिमिटेड प्रक्षेत्र अन्तर्गत कतरास क्षेत्र के कतरास क्लब में कतरास क्षेत्र- क्षेत्र संख्या 4, की क्षेत्रीय कमिटी का गठन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न
हुआ। बैठक की अध्यक्षता श्री उमाशंकर चौहान एवं संचालन जोनल संगठन सचिव अनिल टुडू ने किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के जोनल अध्यक्ष श्री उमाशंकर चौहान ने नये पदाधिकारियों व सदस्यों क़ो शपथ भी दिलाई। उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेड यूनियन बीसीसीएल में प्रबंधन और मजदूरों के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि यूनियन जहां देशहित में ऊर्जा उत्पादन के लिए कोयला उत्पादन में प्रबंधन का सहयोग करती है, वहीं मजदूरों की समस्याओं का समाधान कर उनके हक और अधिकार दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कथित यूनियन प्रबंधन से सांठगांठ कर मजदूरों, रैयतों, विस्थापितों और बेरोजगारों का शोषण कर रही हैं, जिसका समाधान भी संगठित यूनियन से ही निकलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने बीसीसीएल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कंपनी की नीति अक्सर टालमटोल वाली रही है और वह मजदूरों व विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनियन मजदूर हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी मजदूर एकता और अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से क्षेत्रीय कमिटी का गठन किया गया, जिसमें श्री सतीश भट्ट को अध्यक्ष, मो. जलाल अहमद और श्री राजू गोस्वामी को उपाध्यक्ष, श्री रौनक सिन्हा को सचिव, श्री मन्नू चौहान को सह-सचिव, श्री अनिल पासवान को संगठन सचिव और श्री संजय हरि को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जोनल कोषाध्यक्ष श्री प्रभास सिंह, जोनल सदस्य श्री अजय रवानी,श्री अमरजीत पासवान,श्री सनातन सोरेन, वरिष्ठ समर्थक श्री बलिराम हरिजन, श्री अभिषेक कुमार, श्री अरविंद कुमार नोनिया, श्री अजीत चौहान, श्री वीनू साहनी, श्री राजेश चौहान, श्री राजेश राम, श्री बंटी विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।







