
करनाल के सिविल हॉस्पिटल मे झाड़ियों मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मृतक ने लाल टी शर्ट और नीली पेंट पहनी हुई है। शव के पास ही एक गमछा भी पड़ा मिला है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस उसके घर वालों के बारे मे जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। शव को मोर्चारी हाउस मे पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।





