A2Z सभी खबर सभी जिले की

करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का जिला प्रमुख रश्मि सिंह द्वारा लोकार्पण।

करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का जिला प्रमुख रश्मि सिंह द्वारा लोकार्पण।
पाली रोहट जिला प्रमुख रश्मि सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुई 10 दिसंबर बुधवार को पंचायत समिति परिसर में जिला परिषद मद से विभिन्न गांवों में हुए विकास कार्यों के लोकार्पण व 5 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए। जिला प्रमुख रश्मि सिंह ने कहा कि आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करने का प्रयास किया। पिछले 5 वर्षों में मिले सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों पंचायत समिति के कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी मनमोहन सिंह मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी रणवीर सिंह, लेखा अधिकारी रमेश सारण, सहायक अभियंता रामकिशोर सांखला, भाजपा नेता बाबू सिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल,जगदीश सिंह राजपुरोहित,मंत्री प्रताप सिंह जोधा, शैतान देवासी, भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष घीसुदास वैष्णव खारड़ा, रोहट सरपंच भरत पटेल ,ललित भाई शर्मा, भैराराम बिश्नोई,सरपंच प्रतिनिधि ढाबर प्रभु राम सुथार, दिलदार खान चौहान, सालग दास, भंवरलाल बावरी, भंवर सिंह, नरपत सिंह,सरपंच ढलकी देवी ने जिला प्रमुख का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। बुधवार को जिला प्रमुख रश्मि सिंह ने एक साथ जिला परिषद मद से 5 करोड़ से अधिक राशि के लगभग 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विभिन गांवों में हुए विकास कार्यों के सभी शिलालेख पंचायत समिति परिसर में रखे गए जहां जिला प्रमुख व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक साथ लोकार्पण किया। लोकार्पण वह अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रमुख रश्मि सिंह की कार्यशैली को जमकर सराहना की। जिला प्रमुख कार्यकाल में सभी पंचायतों में बिना भेदभाव के विकास कार्य हुए। संचालन देव जी ने किया।

oppo_0
oppo_0
oppo_32
oppo_32
oppo_32
oppo_32
oppo_32
oppo_32
oppo_32
oppo_32
oppo_32
oppo_32
Back to top button
error: Content is protected !!