
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 26 जनवरी 2026
सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं ।।
=====> आज पूरा भारतवर्ष 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह पूर्वक मना रहा है। कर्तव्य पथ परेड पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। ग्रूप कैप्टन सुधांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार 77वे गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं। कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड की थीम “वंदेमातरम” पर रखी गई है। परेड के दौरान तीस झांकिया निकलेगी जो कि स्वतंत्रता का मंत्र “वंदेमातरम ” , समृद्धि का मंत्र ” आत्मनिर्भर भारत ” की थीम पर आधारित होगा। 










