
कर्नाटक: सीरवी समाज ट्रस्ट, अतिबेले की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन
अतिबेले। सीरवी समाज ट्रस्ट, अतिबेले की आम सभा में समाज के विकास और संगठन की मजबूती हेतु आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, श्री मांगीलाल जी राठौड़ को कार्यकारिणी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही, श्री बाबूलाल जी सतपरा को उपाध्यक्ष, श्री दिलीप जी गहलोत को सचिव और श्री माधुराम जी सेणचा को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कोष प्रबंधन हेतु श्री हेमसिंह जी हाम्बड को कोषाध्यक्ष एवं श्री मोहनलाल जी सोलंकी को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया है। युवाओं को संगठित करने के लिए नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद पर श्री माधुराम जी राठौड़ और उपाध्यक्ष पद पर श्री मनोहरलाल जी काग की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त, गैर मंडल के अध्यक्ष के रूप में श्री डवरलाल जी राठौड़ और सचिव के रूप में श्री देवाराम जी सोलंकी को मनोनीत किया गया है।
समाज के गणमान्य नागरिकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि यह नई टीम समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों और नई कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं।
धन्यवाद। ( यह जानकारी जितेंद्र राठौर के माध्यम से प्राप्त की गई )
Write Your Comment…







