A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में भारत विकास परिषद के तीज मिलन समारोह का हुआ आयोजन

मुख्य अति​थि के रूप में शामिल हुई पुलिस क्षेत्रा​धिकारी अपेक्षा निम्बाड़िया * तीज मिलन में अंजू चौहान के सिर सजा तीज क्वीन का ताज


कांठ में भारत विकास परिषद के तीज मिलन में पुलिस क्षेत्रा​धिकारी का स्वागत करतीं मनीषा माहेश्वरी।
कांठ (मुरादाबाद)
भारत विकास परिषद शाखा कांठ के तत्वावधान में आयोजित तीज मिलन समारोह में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इसमें नगर की रहने वाली अंजू चौहान पत्नी सचिन चौहान उर्फ बंटी को तीज क्वीन चुना गया। उन्हें मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।
तीज मिलन समारोह में तीज क्वीन चुनी गई अंजू चौहान (बीच में)
कांठ नगर के बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में तीज मिलन समारोह का गणेश वंदना और वंदे मातरम् के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्रधिकारी अपेक्षा निम्बाड़िया रहीं। उन्होंने सभी को हरियाली तीज के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति की रक्षा करते हैं। यह एकता और सौहार्द के प्रतीक होते हैं। इस दौरान मेहंदी, रैंप वॉक, खेल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। महिलाओं ने झूला झूल कर आनंद लिया और हरियाली तीज के गीत गाए। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद शाखा की महिला संयोजिका मनीषा माहेश्वरी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश विश्नोई (वरिष्ठ पत्रकार), शाखा अध्यक्ष सचिन चौहान उर्फ बंटी, मुकेश माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दीपक विश्नोई, कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, अशोक कुमार विश्नोई, पूर्व महेशचंद्र गुप्ता, चौधरी सोमवीर, प्रमोद विश्नोई, सुरेश चौहान, शाखा सचिव रजत प्रभाकर, प्रद्युम्न विश्नोई, मधु गुप्ता, नेहा गुप्ता, मीना विश्नोई, अंजू चौहान, जसवंती देवी, किरन विश्नोई आदि उप​स्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!