
शहर में चलाई जा रही विकास की परियोजनाओं को लेकर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी की जनसभा को लेकर शहर में सफाई अभियान चलाने के नगर आयुक्त को आदेश दिए। सीएम योगी ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार से कहा कि पीएम मोदी की जनसभा को लेकर पूरे शहर में सफाई अभियान चलाएं। जनसभा में आने वाले लोगों को गर्मी से सामना न करना पड़े इसके लिये पर्याप्त कूलर लगाकर अन्य व्यवस्थाएं कराएं।



