*कायस्थ जाती से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष*
वन्दे भारत ! विनीत सिन्हा डिस्ट्रिक्ट हेड कानपुर नगर।
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पटना के बांकीपुर से लगातार पांच बार के विधायक नितिन नबीन (45) बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पटना में जन्मे नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं और वर्तमान में बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं।
अपने पिता नवीन सिन्हा की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन पहली बार वर्ष 2006 में विधायक बने। नए परिसिमन के बाद अब इस क्षेत्र का नाम बांकीपुर है। इसके बाद से वर्ष 2010, 2015, 2020 और फिर 2025 में लगातार पांचवीं बार वह यहीं से विजयी हुए। मिलनसार, मृदुभाषी स्वभाव के नितिन नवीन की क्षेत्र में गहरी पैठ है। छोटे-बड़े हर किसी से आदरभाव से मिलते हैं। यही कारण है कि हर चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नवीन ने दो दशक में शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। जब इनके पिता नवीन सिन्हा विधायक थे, तब ये इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। पिता के निधन के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा से उपचुनाव लड़े और जीते। दो दशक के राजनीतिक सफर में भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले लोग बिरले ही होते हैं। यह नितिन नवीन की विनम्रता, प्रखरता, निर्णय लेने की क्षमता और संगठन में सक्रियता का ही परिणाम है कि भाजपा ने उन्हें शीर्ष पद पर बिठाया है।
कायस्थ जाति से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन सिन्हा जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। गर्व की बात है भाजपा एक कायस्थ नेता के हाथों में देश की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व सौंपने जा रही है।
भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला करते हुए 23 मई, 1980 को जन्मे नितिन नवीन को 45 वर्ष की आयु में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन नवीन सोमवार को पटना से दिल्ली जाएंगे। वहां वह भाजपा मुख्यालय जाएंगे। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी करेंगे। इसके पहले वह पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की।
Japan grapples with growing bear threat amid record number of attacks
25/12/2025
13-year-old Alfie Hallett was killed in Portugal
25/12/2025
‘This is Europe’s Problem :- The migrants stuck in East Libya’s detetion centers
25/12/2025
Libya’s military chief among eight people killed in plane crash over Turkey
25/12/2025
उपेंद्र सिंह को निगम ने दिया कार्यालय खाली करने का नोटिस
25/12/2025
Sonbhadra news: क्रिकेट प्रतियोगिता_महुली को हराकर लियो क्लब बीड़र फाइनल में पहुंचा
25/12/2025
GPM शाखा संगम कार्यक्रम
25/12/2025
*कर्नाटक बेंगलुरु ने जीता फाइनल*
25/12/2025
जिल्हा प्रशासन व नागरिकांनी श्री संत गाडगेबाबांचे आदर्श डोळ्यासमोर ठेवावे – डॉ. यशवंत लांजेवार श्री संत गाडगे महाराज यांची ६९ वी पुण्यतिथी साजरी विलास केजरकर भंडारा.
25/12/2025
बिबट्या दिसताच वाजणार सायरन; वन विभागाची अत्याधुनिक ‘एआय’ प्रणाली…
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!