

कुचामन सिटी:-स्टेशन रोड स्थित कुमावत भवन में आयोजित साधारण सभा की बैठक में जन सेवक फौजी को अध्यक्ष चुना गया। विदित हो कि राजकुमार फौजी 21 साल तक देश सेवा में रहने के बाद पिछले लंबे समय से समाज सेवा में समर्पित रहे हैं।
फौजी साहब ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि समाज को संगठित करते हुए निर्माणाधीन भवन को जल्द से जल्द तैयार करवाने, समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता लाना प्राथमिकताओं में रहेगा। फौजी के निर्वाचन पर युवा, प्रवासियों सहित शहर की अन्य सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








