
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कल 03 अगस्त को नागपुर एम्स मे वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी मे स्वास्थ्य सेवाओ की समीक्षा की। गडकरी ने एम्स प्रशासन से मरीजों के ईलाज के बारे मे जानकारी प्राप्त की। नितिन गडकरी ने एम्स मे ईलाज तथा सर्जरी के लिए लगने वाले समय के विषय मे भी बात की। गडकरी ने कहा कि गरीब मरीजों को अपने ईलाज करवाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए नागपुर के वरिष्ठ डाक्टरो की सेवाए ले सकते है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कल शनिवार को एम्स के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करे की गरीब मरीजों को ईलाज के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। उन्होने एम्स मे नर्सो के खाली पदों को भरने के सुझाव भी दिये। इस अवसर पर गडकरी ने बोन मैरै ट्रांसप्लांटस यूनिट, सिकलसेल यूनिट, न्युक्लियर मेडिसिन तथा नेत्र बैंक विभाग का उद्घाटन भी किया।







