
केंद्रीय युवा महावीर मंडल ने अल्बर्ट एक्का चौक पर नए मंच का उद्घाटन किया।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
रांची। केंद्रीय युवा महावीर मंडल द्वारा आज अल्बर्ट एक्का चौक के निकट नव-निर्मित मंच का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने की।
उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक विनय सरावगी, मुख संयोजक उज्जवल कुमार सिन्हा, लखन कुमार, कविता वर्मा, रीना सिंह, विनय सिंह, अभिषेक एवं ज्योति मोदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित राम भक्तों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के बीच मिनरल वाटर, टॉफी एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया। रात के समय निकलने वाली भव्य झांकियों का भी स्वागत किया गया, जिनकी आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न झांकियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बंपर पुरस्कार, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार सहित अन्य सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




