कोरियाछत्तीसगढ़

केन्द्रीय बजट को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता संपन्न।गंभीर बीमारियों का इलाज होगा अब सस्ता भईया लाल राजवाड़े*

 

कोरिया – बैकुंठपुर विधायक और पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने हाल ही में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र/राज्य सरकार के बजट की सराहना करते हुए इसे ‘सर्वसमावेशी और दूरदर्शी’ बताया है। उन्होंने जोर दिया कि यह बजट समाज के हर वर्ग, विशेषकर किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है।

विधायक भईयालाल राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि, केन्द्रीय बजट 2026 मे मोदी सरकार का यह बजट हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट है। इसमें समाज के हर तबके, विशेषकर किसानों, महिलाओं और युवाओं, व्यापारियों, शिक्षा, किसानों के लिए मछली पालन,कोक योजना का ऐलान अखरोट एवं बादाम के किसानों के लिए विशेष योजना से किसानों को उद्यमी बनाने का विशेष प्रावधान है, केन्द्र सरकार के बजट मे स्वास्थ्य के क्षेत्र मे शुगर और कैंसर की दवाईयां सस्ती होगी, तीन नए बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे साथ ही गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होगी।

 

*​हर वर्ग का हित*

 

राजवाड़े ने कहा कि बजट में समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत/छत्तीसगढ़ के संकल्प का रोडमैप है।उन्होंने बैकुंठपुर क्षेत्र के विकास के संदर्भ में कहा कि बजट से स्थानीय स्तर पर सड़कों,का चौड़ीकरण होना है। 

 

 इस अवसर पर विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह शोसल मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज साहू, पार्षद रेखा वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!