

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
आज जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर द्वारा आज ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं साफ-सफाई की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग जारी रखी जाए।
इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया तथा व्यवस्था को संतुलित एवं पारदर्शी बताया।
निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी भी मौजूद रहे एवं समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ईवीएम रख रखाव से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता के साथ संपन्न हों।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)




