

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिले में एलपीजी (LPG) गैस की उपलब्धता और वितरण से संबंधित मुद्दों को लेकर की गई समीक्षा बैठक
आज जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आपूर्ति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले में एलपीजी (LPG) गैस की उपलब्धता, वितरण और उससे संबंधित समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र में चल रही उथल-पुथल और हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियमों (जैसे 25 दिनों के अंतराल पर बुकिंग OTP आधारित) के बीच, जिला पदाधिकारी महोदय ने सुनिश्चित करने को कहा कि आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस की कमी न हो।
जिला पदाधिकारी महोदय ने आपूर्ति अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए नियमित छापेमारी की जाए।
बैठक में गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि गैस वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल रिकॉर्ड को अपडेट रखा जाए ताकि किसी भी तरह की धांधली की गुंजाइश न रहे।
बैठक के अंत में उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) को निर्देशित किया कि वे सभी प्रखंडों के आपूर्ति निरीक्षकों के साथ समन्वय बनाकर नियमित मॉनिटरिंग करें और साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध करायें।
बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी LPG गैस विक्रेता उपस्थित थे।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)





