A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोच के खिलाफ नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज

कोच के खिलाफ नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज

News HN7

April 9, 2026

IMG_20260409_161323

WhatsApp Image 2025-09-01 at 4.16.01 PM

20250915_205432_0000

हरिद्वार। एक नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में तीरंदाजी कोच के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता एक नामी स्कूल की छात्रा बताई जा रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल में तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेती थी। आरोप है कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में कोच ने छात्रा को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को लगातार चुप रहने के लिए डराया-धमकाया, जिसके कारण वह कई महीनों तक किसी से कुछ नहीं कह सकी। लेकिन एक रोज छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। जिसके बाद पीडि़ता के पिता की ओर से आरोपी कोच के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

 

पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला एक प्रतिष्ठित स्कूल से जुड़ा होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी कोच की गिरफ्तारी की जाएगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!