A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कोतवाली नगर हरिद्वार में लंबित 155 बिसरा व मालों का विधिवत निस्तारण

फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली नगर हरिद्वार में लंबे समय से लंबित अज्ञात शवों के पोस्टमार्टम (पीएम) से संबंधित बिसरा व मालों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।
कोतवाली नगर हरिद्वार के मालखाने में रखे अज्ञात शवों से संबंधित लंबित बिसरा और मालों के निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी कार्यालय से पत्राचार किया गया था। इसके बाद 23 अप्रैल 2026 को माल निस्तारण के लिए समिति गठित कर आदेश जारी किए गए।
समिति के आदेश के क्रम में मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार में दाखिल अज्ञात शवों के पोस्टमार्टम से संबंधित 82 बिसरा (190 जार) तथा 73 मालों सहित कुल 155 लंबित बिसरा एवं मालों का विधि-विधान और नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया।
गठित समिति में शामिल सदस्य
क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
नायब तहसीलदार प्रताप सिंह
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. सौनी
अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी टम्टा
निस्तारण प्रक्रिया में शामिल पुलिस टीम
वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट
हेड कांस्टेबल होशियार सिंह (मालखाना मोहर्रिर)
कांस्टेबल राजेश सेमल्टी
पुलिस प्रशासन के अनुसार, लंबित मालों के निस्तारण से मालखाने में रिकॉर्ड प्रबंधन सुचारु होगा और पुराने मामलों के निष्पादन में भी सुविधा मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!