A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा के दीपका,कटघोरा रोड पर श्रीराम फाइनेंस ऑफिस में लगी भीषण आग

कोरबा :- कटघोरा रोड स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में बीती रात करीब 12 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि ऑफिस का अधिकांश फर्नीचर और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात करीब 12 बजे की है। पास के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले श्रीराम फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से घना धुआँ निकलते देखा। गार्ड ने तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जब तक दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुँचते, आग ने विकराल रूप ले लिया था और ऑफिस के अंदर फैल चुकी थी। आग बुझाने के लिए कुल चार दमकल वाहनों को लगाया गया।दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंपनी के ऑफिस का अधिकतर सामान, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम और फर्नीचर शामिल थे, जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। आग से हुए नुकसान का आकलन लाखों रुपये में किया जा रहा है।

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!