अन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

कोराड़ी महालक्ष्मी मंदिर नागपुर, नवरात्रि का शुभारंभ गुड़ी स्थापना के साथ किया जायेगा

मनोकामना ज्योति से मंदिर आलोकित होगा, जो दर्शकों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र भी होगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 18 मार्च 2026

चैत्र वासंतीय नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पाड़वा की हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं ।।
============

नागपुर ==-: 19 मार्च गुरूवार से चैत्र वासंतीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के दौरान विभिन्न मंदिरों में भक्ति आस्था के साथ भक्तजन दर्शन पूजन करेंगे। चैत्र वासंतीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नागपुर शहर के कोराड़ी स्थित महालक्ष्मी जगदम्बा संस्थान में भी भक्ति आस्था आध्यात्म का संगम रहेगा। इस वर्ष चैत्र वासंतीय नवरात्रि मे मंदिर परिसर मे 2551 अखंड मनोकामना ज्योति की अद्भूत रोशनी से मंदिर आलोकित होगा जो कि श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र भी रहेगा। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ पारंपरिक गुड़ी स्थापना के होगा। कल गुरूवार 19 मार्च को गुड़ी पाड़वा भी है, जो कि महाराष्ट्र का प्रमुख पर्व है। गुड़ी को सूख समृद्धि नये आरंभ का प्रतीक भी माना जाता है। कोराड़ी माता महालक्ष्मी मंदिर मे चैत्र नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक यज्ञ हवन भजन कीर्तन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ विशेष पूजा आयोजनों के साथ मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। चैत्र वासंतीय नवरात्रि 2026 के दौरान 23 मार्च सोमवार को देवी महालक्ष्मी माता का पारंपरिक गोधल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों की उपस्थित रहने की उम्मीद है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!