उत्तर प्रदेशबस्ती

क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटान तेज होने की आशंका

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती।। खमरिया गांव में वन माफिया फिर बेखौफ, उखाड़ी गई अवैध आरा मशीन दोबारा चालू। कुछ दिन पहले वन विभाग की टीम ने खमरिया गांव में चल रही अवैध आरा मशीन को कार्रवाई करते हुए हटाया था।्कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को लगा कि अब अवैध कटान पर रोक लगेगी। लेकिन वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद कि आज फिर उसी जगह आरा मशीन धड़ल्ले से चलती मिली।

सवाल — आख़िर किसके संरक्षण में वापस शुरू हुई यह गैरकानूनी गतिविधि? क्या कार्रवाई सिर्फ दिखावा थी, या फिर किसी ने ऊपर से “संकेत” दिया?

ग्रामीणों का आरोप—स्थानीय वन विभाग के कुछ कर्मचारी खुद माफियाओं से मिलीभगत में हैं। मशीन के दोबारा चलने से क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटान तेज होने की आशंका। वन विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि आरोपियों पर गंभीर धाराओं में FIR हो। लोगों का कहना—अगर जंगल बचेगा नहीं, तो वन विभाग की कार्रवाई का क्या मतलब?

लालगंज पुलिस और डीएफओ की भूमिका अब सवालों के घेरे में।खमरिया में वन माफिया का तांडव जारी, प्रशासन सिर्फ कागजों में सक्रिय।

Back to top button
error: Content is protected !!