A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी के श्रावणी मेले में रक्षाबंधन के दिन भारी भीड़ देखी गई, रहा सुरक्षा का पुख़्ता इंतजाम।।  

खलारी के श्रावणी मेले में रक्षाबंधन के दिन भारी भीड़ देखी गई, रहा सुरक्षा का पुख़्ता इंतजाम।।  

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी। भाई बहन के अटूट प्रेम बंधन का त्योहार रक्षाबंधन पर्व शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ कोयलाचंल क्षेत्र में मनाया गया। रक्षाबंधन में बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।श्रावण पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में बहनों ने राखी की थाली सजाकर तैयार कर  रक्षासूत्र बांधने बैठी। बहनों ने भाईयों के माथे पर कुमकुम का टीका लगाया व उनकी कलाईयों पर  रक्षासूत्र बांधकर भाईयों से अपनी रक्षा का वचन लिया। वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार दिए। इस दौरान बहनों ने भाईयों का मुंह मीठा कराया और बुढे-बुजुर्गों का आशिर्वाद लिया। पर्व की रौनक खलारी क्षेत्र में सुबह से देखने को मिलने लगी। बस स्टैंड व मंदिरों में भाई बहनों की भीड़ रही। खलारी क्षेत्र के मंदिरो में सुबह से ही काफी भीड़ रही। घरों में पूजन कर रक्षासूत्र बांधने का दौर शुरू हुआ। बारिश के चलते ठप पड़े बाजार को शनिवार सुबह से गति मिली।श्रावणी मेले में रक्षाबंधन के अवसर पर भीड़ बहुत ज्यादा उमड़ी। खलारी क्षेत्र के श्रावण मास में लगने वाले श्रावणी मेले में रक्षाबंधन के दिन भारी भीड़ देखी गई। श्रावणी मेले में हर साल रक्षाबंधन के दिन, यह भीड़ और भी बढ़ जाती है,इस बार भी, श्रावणी मेले में रक्षाबंधन के अवसर पर भारी भीड़ देखने को मिली। मेले के भीड़ को लेकर खलारी प्रशासन भी एलर्ट दिखाई दी साथ ही साथ मेला समिति के सदस्य भी मेले में निगरानी रखे हुए थे। जिससे मेले में किसी तरह का कोई अप्रिय घटना न हो।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!