
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
नूतन वर्ष के अवसर पर रीठी विकास खंड अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में दो दिवसीय खेल उत्सव प्राचार्य एसपी दहायत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से न केवल प्रतियोगिताओं में भाग लिया बल्कि खिलाड़ी भावना का भी प्रदर्शन किया। क्रिकेट, वाॅलीवाल, कबड्डी, गोला फेंक, तवा फेंक, खो-खो, रिले रेस, 100 मीटर- 200 मीटर दौड़, सुई-धागा दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। देखा गया कि खेल-कूद के दौरान जलेबी दौड़ और बोरा दौड़ विषेश आकर्षण का केंद्र रहीं। क्रिकेट व कबड्डी में भी छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ दम-खम दिखाया। 
छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ी भावना का प्रदर्शन कर ओलंपिक खेलों की शुरुआत कराने वाले कबरटिन की इस उक्ति को चरितार्थ किया कि खेल खेलो लेकिन खिलाड़ी भावना से खेलो। खेलों से भाईचारा की भावना तथा एक-दूसरे का सम्मान करने की भावना होनी चाहिए। इस अवसर पर सरपंच औसियर चौधरी, गोलू राय, प्राचार्य एसपी दहायत, श्यामलाल महोबिया, प्रतिपाल सिंह ठाकुर, पप्पू साहू, सुनीता गुप्ता, शिवानी बड़गैयां सहित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।




