A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन होटलों को किया सील

गढ़वा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 14 जोड़ों को हिरासत में लिया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 14 जोड़ों को हिरासत में लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में कई नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन होटलों—SNC, RDS और Tiwari INN—को सील कर दिया है। इन होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और होटल संचालकों सहित अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!