A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

गणेशोत्सव पर मुंबई नागपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी

रेल यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल की सुविधा

।।।।।।।।। ।।।। ।।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर रविवार 24 अघ
अगस्त 2025-: मध्य रेलवे ने गणेशोत्सव 2025 के शुभ अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और नागपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। गणेशोत्सव आरंभ होने वाला है। ट्रेनों में त्योहार के अवसर पर भीड़ भी अधिक हो जाती है। गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए लोकमान्य तिलक मुंबई टर्मिनल से नागपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाए जा ने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से इस मार्ग पर आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा रहेगी। मुंबई नागपुर के बीच विशेष ट्रेनें मध्य रेलवे ने चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रनों के लिए सामान्य श्रेणी के लिए यूटीएस प्रणाली से आरक्षण होगा और इसका किराया मेल, एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों जैसा रहेगा। ट्रेन क्रमांक-02101- विशेष ट्रेन 22 अगस्त से 05 सितंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक मुंबई टर्मिनल से रात के 12:15 बजे छूटेगी और उसी दिन दोपहर में 01:40बजे नागपुर रेलवे-स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक-021012-विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर के 02:30 बजे नागपुर रेलवे-स्टेशन से छूटेगी और दूसरे दिन सुबह के 05:00बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई स्टेशन पर पहुंचेगी। इन ट्रेनों के चलने से गणेशोत्सव त्योहार के समय में विदर्भ के रेल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!