
प्रेस विज्ञप्ति
गया जी
दिनांक: 9 मार्च 2026
*गया जी में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होगा भव्य सनातन नव वर्ष उत्सव एवं “एक दिया सनातन के नाम” कार्यक्रम*
आज दिनांक 9 मार्च 2026 को श्री सनातन नूतन वर्ष अभिनंदन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुद्वारा रोड, गया में समिति संयोजक विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सनातन नव वर्ष के उपलक्ष्य में 18 मार्च 2026 को गया जी के आजाद पार्क में भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर “एक दिया सनातन के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्वलन किया जाएगा तथा सनातन धर्म के गौरव, संस्कृति एवं परंपराओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक भव्य धार्मिक प्रदर्शनी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गया शहर के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्माचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए एक समिति का गठन भी किया गया। समिति में , डॉ प्रेम कुमार(बिहार विधानसभा अध्यक्ष) को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। संरक्षक के रूप में प्रदीप कुमार, संजय रविदास एवं प्रेम सागर को जिम्मेदारी दी गई है।
समिति के अध्यक्ष विकास कुमार शाह, महामंत्री बंटी कुमार वर्मा तथा संयोजक विकास कुमार बनाए गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में ऋषि लोहानी, संजय कुमार एवं प्रहलाद कुमार, गुंजन गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री के रूप में रौनक सेठ, राजू रजक, राजू मास्टर, अनंत सिंह, गोपाल प्रसाद एवं विगन विश्वकर्मा विकास भदानी को जिम्मेदारी दी गई है। सह मंत्री के रूप में धनंजय कुमार धीरू, संतोष सिंह, सुधीर कुमार सिन्हा, मोहन राय शर्मा एवं मनीष कुमार सोनू को दायित्व सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में संजय कुमार फुठानी एवं नीतीश कुमार को नियुक्त किया गया है। एक-दो दिन में कमेटी का और विस्तार किया जाएगा
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सनातन नव वर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है।
समिति ने गया शहर के सभी सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़











