A2Z सभी खबर सभी जिले की

गिराधड़ा गाँव में राष्ट्रीय किसान दिवस 2025 मनाया गया

गिराधड़ा गाँव में राष्ट्रीय किसान दिवस 2025 मनाया गया

दिनांक 23 दिसंबर 2025, मंगलवार को ग्राम गिराधड़ा में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन सुमन परियोजना, पाली एवं कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. शुक्ला, क्षेत्रीय प्रमुख (रीजनल हेड), CAZRI पाली रहे।

अपने संबोधन में डॉ. शुक्ला ने कहा कि कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाना आवश्यक है तथा किसानों को संस्थानों का भ्रमण कर नवीन कृषि तकनीकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने पिछले छह वर्षों में हुई वर्षा में आए बदलावों को ध्यान में रखते हुए कृषि पद्धतियों में परिवर्तन को आज की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मंगलाराम जी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गिराधड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बलदों की ढाणी, गुलाबपुरा, भाट की ढाणी एवं जावड़िया से लगभग 200 किसानों ने भाग लिया।

डॉ. मनोज गुर्जर, प्रमुख – कृषि विज्ञान केंद्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा प्रतिपादित विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण विकास के साथ-साथ कृषि को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र, पाली द्वारा किसानों को निरंतर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. अरविंद, डॉ. चंदन यादव एवं डॉ. जबरमल ने अपने-अपने विषयों पर वैज्ञानिक जानकारी प्रस्तुत की। इसमें मुख्य रूप से पादप संरक्षण, उद्यानिकी एवं पशुपालन पर चर्चा की गई तथा किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

श्री प्रदीप सिंह राठौड़ (एच.आर. हेड, आनंद राठी ग्रुप) ने मिशन सुमन परियोजना के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों से किए जा रहे कृषि नवाचार कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन के अधिकारी किसानों के कृषि विकास हेतु हर समय सहयोग के लिए तत्पर हैं।

श्री भगवती प्रसाद (रजिस्ट्रार, आनंद राठी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, पाली) ने कहा कि ग्रामीण एवं राष्ट्रीय विकास में कृषि की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा एक समृद्ध राष्ट्र के लिए अन्नदाता को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पाली में आनंद राठी जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में प्रस्तावित विश्वविद्यालय योजना को भी क्रियान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में श्री गब्बर सिंह द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, किसान भाइयों एवं बहनों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

oppo_32
oppo_0
oppo_32
oppo_32
oppo_32
oppo_32
Back to top button
error: Content is protected !!