
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 29 जनवरी 2026
=====> केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी आज गुरूवार 29 जनवरी 2026 को देश का आर्थिक रिपोर्ट कार्ड लोकसभा में पेश किया। आर्थिक रिपोर्ट कार्ड में बतलाया गया कि वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी ग्रोथ 6•8% से 7•2% की रेंज में बने रहने का अनुमान है। आज लोकसभा में पेश किए गए आर्थिक रिपोर्ट कार्ड में पिछले एक साल में महंगाई ने आपकी भोजन की थाली में कितना असर डाला, खेती किसानी की हालत के साथ साथ आने वाले समय में नई नौकरियां बढ़ेंगी की नहीं आदि की जानकारी दी गई है। आज पेश किए गए आर्थिक रिपोर्ट कार्ड में बताया जायेगा कि दाल तेल सब्जियों के दाम बढ़ने के क्या कारण रहे। क्या भारत दुनिया की सबसे तेज गति के साथ बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। यदि जीडीपी बढ़ती है तो इसका देश मे नये निवेश आयेंगे और व्यापार बढ़ेगा। सर्वे बतायेगा कि इस वर्ष खेती की विकास दर क्या रही है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के पास नया प्लान कया है। दुनिया भर मे मंदी की आहट के बीच भारत की विदेशी मुद्रा भंडार कितना है?। जानकारी के अनुसार पांच वर्षों मे रिटेल महंगाई 5•5% से 4•3% पर आई। इकोनॉमिक सर्वे अर्थव्यवस्था का बैरोमीटर होता है। इससे यह मालूम होता है कि देश की अर्थव्यवस्था कैसी, इसमे सुधार के लिए और क्या करने की जरूरत है। वित्त मंत्रालय के इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट की इकोनॉमिक डिविजन प्रति वर्ष इकोनॉमिक सर्वे करता है। इसकी अगुवाई इकोनॉमिक डिविजन के चीफ एडवाइजर सीइए करते हैं जानकारी अनुसार अभी वर्तमान मे डाॅ• वी• अनंत नागेश्वरन जी इस डिविजन के सीइए हैं।






