गोंडा के सनौली मोहम्मदपुर गांव की 25 वर्षीय वर्षा सिंह ने कठिन परिस्थितियों को मात देकर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने UPPSC 2024 परीक्षा में 53वीं रैंक प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।
वर्षा की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। जब वह मात्र 2 साल 2 महीने की थीं, तभी उनके पिता उमानाथ सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां प्रेम कुमारी सिंह ने अकेले ही उन्हें पाल-पोसकर पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया।
वर्षा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 2021-22 में बीए की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।
उनकी सफलता पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय विधायक प्रेम नारायण पांडे सहित कई लोगों ने वर्षा और उनकी मां को बधाई दी है। यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई, गयाजी मे 07अप्रैल 2026को लगेगा रोजगार शिविर l
03/04/2026
हम (se)पार्टी गया जिला इकाई द्वारा वज़ीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरली मे एक प्रभावशाली एवं व्यापक सदस्यता अभियान का सफल आयोजन किया गया l
03/04/2026
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा* *विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श
03/04/2026
सहारनपुर: सेंट थॉमस एंग्लिकन चर्च में श्रद्धा और शोक के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे, ईसा मसीह के बलिदान को किया नमन
03/04/2026
अहरौरा। लखनिया दरी 29 मार्च को कुछ पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचे तो पार्किंग के कर्मचारियों और पर्यटकों के तथा प्रवेश शुल्क को लेकर ठेकेदार बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
03/04/2026
नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर सख्त कार्यवाही, आर्टिगा कार जप्त
03/04/2026
अहरौरा। लखनिया दरी 29 मार्च को कुछ पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचे तो पार्किंग के कर्मचारियों और पर्यटकों के तथा प्रवेश शुल्क को लेकर ठेकेदार बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
03/04/2026
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु बैठक सम्पन्न*
03/04/2026
*महासमुंद में बजरंग दल ने निकली भव्य शोभायात्रा: अशवंत तुषार साहू*
03/04/2026
बांकेगंज में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड एवं शोभायात्रा निकाली गई
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!