A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गोकशी की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई,गोमांस की तस्करी करते हुए 01 आरोपी गिरफ्तार By Janta UpdatesMarch 15, 2026No Comments1 Min Read गोकशी की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई,गोमांस की तस्करी करते हुए 01 आरोपी गिरफ्तार

गौकशी प्रकरण में शामिल 08 आरोपियों के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मानूबास के पास घाट को जाने वाली सड़क पर ग्राम सिकरोड़ा निवासी तौफिक पुत्र शफीक अपने अन्य साथियों के साथ गोकशी करने के पश्चात गोमांस को मोटरसाइकिलों के माध्यम से हद्दीपुर से सिकरोड़ा की ओर ले जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से तौफिक पुत्र शफीक निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से नीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में पन्नियों में भरा हुआ लगभग 60 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया गया।

मौके से फरार अन्य आरोपियों के विरुद्ध थाना भगवानपुर में उत्तराखण्ड गौ संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।उ0नि0 प्रदीप चौहान,का0 प्रदीप गुप्ता,का0 विनय,का0 अमित कुमार की कार्रवाई।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!