बस्ती

गो-वध की तस्करी में शामिल वाहन स्वामी गिरफ्तार

 

गो-वध की तस्करी में शामिल वाहन स्वामी गिरफ्तार

बस्ती – थाना हरैया पुलिस द्वारा थाना हरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 76/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त कपिलदेव (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र दीपचंद निवासी बेरमाबाद नेहतापुर जनपद बिजनौर को मुखबिर की सूचना के आधार पर बभनान मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.03.2025 को वध के लिए तीन गोवंश पशुओं को पिकअप वाहन संख्या UP20BT- 3336 से परिवहन किया जा रहा था, जिसमें तीन गोवंश पशुओं को बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 76/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि रूपये 40,000/- वाहन किराए के एवज में हमने लिया था और इसके अलावा भी अलग से हिस्सा हम लेते हैं। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!