A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा:” दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम

 वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़/समृद्ध भारत डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर चित्रसेन घृतलहरे, 30 अगस्त 2025/सारंगढ़-बिलाईगढ़ //छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक सशक्तिकरण के लिए एक और ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा।

मुख्यमंत्री का विशेष संदेश और प्रेरणादायी कहानियाँ
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ग्रामीण महिलाओं को विशेष संदेश देंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। इसमें स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ प्रसारित होंगी, जिन्होंने संघर्ष को पार कर आर्थिक और सामाजिक पहचान बनाई।

सामूहिक श्रवण की भी व्यवस्था
कार्यक्रम के प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए पंचायत, ग्राम संगठन और संकुल संगठन स्तर पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय समुदाय और स्व-सहायता समूह की महिलाएँ शामिल होंगी। सरकार का मानना है कि यह पहल केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि सुशासन और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Back to top button
error: Content is protected !!