
*ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान मध्य प्रदेश एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सैक्टर स्तरीय कार्यक्रम*
*दिनाँक 20/01/2026*
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड इछावर जिला सीहोर की नवांकुर संस्था कालापीपल ग्राम विकास समिति द्वारा आज ग्राम पंचायत सेमली जदीद में “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश”अभियान का सैक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यअथिति के रूप में अजीमजी प्रेमजी संस्था के समन्वयक श्री अंकित जी मिश्रा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला, समाजसेवी श्री मोहन लाल तिवारी जी द्वारा उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आदरणीय तिवारी जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया स्वामी विवेकानंद जी एक महान आध्यात्मिक संत, विचारक और समाज सुधारक थे, जिनका बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था, जिन्होंने वेदांत और योग के दर्शन को विश्वभर में फैलाया; रामकृष्ण परमहंस के शिष्य बनने के बाद उन्होंने शिकागो धर्म संसद 1893 में अपनी ओजस्वी वाणी से भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की अमिट छाप छोड़ी, तथा रामकृष्ण मठ व मिशन की स्थापना कर देश-विदेश में सेवा और ज्ञान का प्रसार किया एवं इस तरह से स्वामी जी के आदर्शों पर चल कर यूवाओ को अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हम अपने ग्राम को कैसे आदर्श बना सकते हैं विषय पर जानकारी प्रदान की
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद इछावर ब्लाक समन्वयक श्रीमती बीलू भीलवारे जी द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के बारे में एवं शासन द्वारा चलाए जा रही योजनाओं,जैविक खेती के विषय में बताया , नशा मुक्ति पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, के बारे में बताया गया एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु उपस्थित लोगो को प्रेरित किया गया !
नवांकुर संस्था कालापीपल के अध्यक्ष
धर्मेन्द्र कुमार राठौर द्वारा सभी को
अभियान के अंतर्गत शाला के बच्चों को जागरूक किया ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम के वृद्ध एवं समाजसेवी लोगों का सम्मान किया कार्यक्रम में सैक्टर – ब्रिजिशनगर 04 की प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अवधनारायण शर्मा जी द्वारा कार्य क्रम का संचालन किया गया एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक ,युवा, महिलाएं ,बच्चे उपस्थित रहे कार्यक्रम का
आभार नवांकुर संस्था कालापीपल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राठौर द्वारा व्यक्त किया गया
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड इछावर जिला सीहोर






