
अमित पाटीदार /सारंगी
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगी के पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है।
यह एक प्रमुख जन-केंद्रित अभियान है, जिसका उद्देश्य 19 विभागों की 106 कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को अपने ग्राम पंचायत में आवेदन जमा करना होगा।

अभियान चार चरणों में संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित समस्याओं का समयानुसार पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। नई एवं पुरानी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कुछ हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस आयोजन में राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, परिवहन विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, वित्त विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सारंगी के पीसीओ रामरतन कंवर, ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया, सारंगी क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों के सचिव, पटवारी, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।




