A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

ग्रीन कुरुद, सुंदर कुरुद मुहीम के तहत युवाओं ने रोपे पौधे

श्रवण साहू,कुरूद। ग्रीन कुरुद सुंदर कुरुद मुहीम के तहत रविवार को वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की गई। ग्रीन कुरुद बनाने का जिम्मा उठाते हुए नगर के युवा विनोद सचदेवा, विजय साहू, हितेंद्र मानिकपुरी, रविश चंद्राकर, मंजीत श्रीवास्तव, मनीष ठाकुर, गुलशन अग्रवाल, रविंद्र पांडे ने केनाल रोड में सार्वजनिक शौचालय के पास वृक्षारोपण उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मुहिम को लीड कर रहें विनोद सचदेवा ने बताया कि
इस मुहिम के तहत केनाल रोड के दोनों तरफ पेड़ लगाने का लक्ष्य है। हमने आज इसकी शुरुआत की हैं। इस मुहीम मे नगर के युवा नागरिक सभी जुड़कर अपना योगदान दे सकते हैं। कुरूद को ग्रीन बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में धरती दिनों दिन गर्म हो रहीं हैं। आसमान से आग बरस रही है पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है वो दिन दूर नहीं ज़ब 45 से 50 डिग्री हो जायेगा। इस परिस्थिति को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। कुरुद को ग्रीन और सुंदर बनाने के इस मुहीम में नगरवासियों को जुड़ने की अपील की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!