A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

चंदाई में जुआरीओं पर सारंगढ़ पुलिस का कहर – 12 आरोपी रंगेहाथो गिरफ्तार, ₹97 हजार से अधिक व 5 मोबाइल जप्त

 चित्रसेन घृतलहरे, 30 अक्टूबर 2025/सारंगढ़ //पुलिस अधीक्षक श्री आंजनये वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में मिली मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम चंदाई स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के पास दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस ने 12 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

मौके से पुलिस ने ₹97,240 नगद राशि एवं 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ (निषेध एवं नियमन) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए आरोपी

1. शैलेश यादव पिता चंद्रीका यादव, निवासी बावाकुटी

2. अलताश पिता रसीद खान, निवासी डीपरापारा सारंगढ़

3. राहुल खुटें पिता दिनानाथ खुटें, निवासी चंदाई

4. पिताम्बर पटेल पिता नंदराम पटेल, निवासी खुडुभांठा

5. आशीफ खान पिता हामित खान, निवासी डीपरापारा सारंगढ़

6. दिलीप खुटें पिता नंदराम खुटें, निवासी खुडुभांठा

7. कमलेश मनहर पिता स्व. राम गिलास मनहर, निवासी झरियापारा सारंगढ़

8. संजय जायसवाल पिता चंद्रीका जायसवाल, निवासी झरियापारा सारंगढ़

9. जीवन साहू पिता लक्ष्मी साहू, निवासी भेड़वन

10. मुरलीधर खुटें पिता दयाराम खुटें, निवासी डौकीजोर थाना कोसीर

11. भीष्मदेव मनहर पिता स्व. हुलास मनहर, निवासी रानीसागर

12. अनुप भारद्वाज पिता धनाउ भारद्वाज, निवासी चंदाई

कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:

निरीक्षक कामिल हक, सउनि अंजान सिंह कंवर, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक सत्येन्द्र बंजारे, विक्रम सिंह सिदार, योगेश कुर्रे, गौरीशंकर भारद्वाज, महिला आरक्षक फुलटोरी एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

थाना प्रभारी कामिल हक ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!