A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*चंद्रपाल डरसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन बैडमिंटन मुकाबले रोमांचक**

*चंद्रपाल डरसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन बैडमिंटन मुकाबले रोमांचक**

**चंद्रपाल डरसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन बैडमिंटन मुकाबले रोमांचक**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

पिथौरा। चंद्रपाल डरसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत दूसरे दिन बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बैडमिंटन के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां सेमीफाइनल चरण में कड़े मुकाबले देखने को मिले। सेमीफाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे, जिससे प्रतियोगिता का उत्साह और बढ़ गया।

फाइनल मुकाबले में गोपी किशन साहू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सिंह राजपूत ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. करुणा दुबे का विशेष मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता का संचालन खेल प्रभारी ईश्वर लाल पटेल, योगेश पटेल एवं दुष्यंत ग्रीतलहरें के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गोपी किशन साहू, जो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं एक युवा नेता के रूप में भी जाने जाते हैं, ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के माध्यम से अनुशासन, मेहनत और टीम भावना को अपनाने का संदेश दिया।

महाविद्यालय प्रबंधन एवं खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विशेष तैयारी की गई थी। प्रतियोगिता के आगामी चरणों में अन्य खेलों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी जानकारी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा दी जाएगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!