A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर

11/12/2025

 

किलनी नहर पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर

 

कैमूर। चाँद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई, जब ग्राम किलनी के पास नहर पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि एक युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

 

घटना में घायल होने वालों में किलनी गांव के निवासी संदीप कुमार, पिता स्व. ददन राम, तथा सोनू कुमार, पिता हृदय राम शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर अचानक आमने-सामने आने से टक्कर टालना संभव नहीं हो पाया।

 

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को चाँद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू कुमार की हालत को बेहद गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सोनू के सिर पर गहरा घाव है और उनका दाहिना पैर भी टूट गया है।

 

वहीं संदीप कुमार को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चाँद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर आवागमन को अत्यधिक जोखिमपूर्ण बताते हुए सड़क सुरक्षा उपायों की मांग भी उठाई है।

 

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!