A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चारधाम यात्रा के लिए शुरू हुई ग्रीन कार्ड प्रणाली;परिवहन मंत्री ने किया शुभारंभ

पंकज कथूरिया संवाददाता

  हरिद्वार

                 उत्तराखंड 

हरिद्वार। चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ कर दिया। इससे ना केवल वाहनों की फिटनेस की पुष्टि होगी बल्कि आपातकालीन स्थिति में वाहन की सारी जानकारी भी उपलब्ध कराने में सहायक होगी।


सोमवार को एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद में परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए कहा कि यह प्रणाली (ग्रीन कार्ड) चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ग्रीन कार्ड बनाने के लिए वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा करेंगे। इसके बाद अपने निकटतम परिवहन कार्यालय में वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाने के बाद उन्हें ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। इससे यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने में सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, राजीव मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, सुनील शर्मा, उप परिवहन आयुक्त, शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, तथा डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!