
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 16 मार्च 2026
छत्तीसगढ-::छग• की राजधानी रायपुर से मध्यप्रदेश के रीवा के लिए पहली बार हवाई यात्रा शुरू की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल मंगलवार 17 मार्च 2026 से रायपुर- रीवा के बीच उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है । भोपाल और इंदौर शहर के बाद रायपुर तीसरा शहर होगा जहां के लिए छत्तीसगढ के यात्रीगण मध्यप्रदेश के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई फ्लाइट सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। जानकारी अनुसार इसके लिए शुरूआती किराया रायपुर से रीवा के लिए 3,614रू, रीवा से रायपुर के लिए 4,293रू निर्धारित किया गया है। इसमें सीटों की उपलब्धता के अनुसार किराए में अधिक और कम भी हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरलाइंस की ओर से इस फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, गुरूवार, शनिवार को चलाया जायेगा। हवाई यात्रियों की मांग के अनुसार उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को रीवा में रोका जायेगा, इसके बाद यही फ्लाइट रायपुर लाया जायेगा। इसी प्रकार रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रीवा में रोककर फिर वहां से दिल्ली के रवाना किया जायेगा। फ्लाइट उड़ान समय इस प्रकार रहेगा-: 17 मार्च को शुरू होने वाली फ्लाइट जिसमे 72 सीटर होंगी। जारी किए गए समय सारणी के अनुसार नई दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर में 12:30 बजे फ्लाइट रीवा पहुंचेगी, रीवा से दोपहर में 03:15 बजे फ्लाइट उड़ान भरकर शाम को 05:15 बजे करीब रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से यही फ्लाइट शाम को 05:00 बजे उड़ान भरकर 06:15 बजे मध्यप्रदेश के रीवा पहुंचेगी, और रीवा से दिल्ली के लिए शाम 06:40 फ्लाइट उड़ान भरेगी।







