A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

छत्तीसगढ राज्य के शासकीय कर्मचारी 29 दिसंबर से तीन के हड़ताल पर रहेंगे

वेतन विसंगती, नियमतिकरण, और महंगाई भत्ते की मांग को हड़ताल

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
छत्तीसगढ, रविवार 14 दिसंबर 2025
==================> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य कः शासकीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सतत आन्दोलन कर रहें हैं। कर्मचारी फेडरेशन ने 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिनों का हड़ताल फैसला किया है। हड़ताल के दौरान छत्तीसगढ राज्य भर के सरकारी कार्यालयों में कामकाज पर असर पड़ सकता है। कर्मचारी संघ का कथन है कि वर्तमान में सरकार को बने राज्य में दो वर्ष से भी अधिक का समय हो गया है, परंतु विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा नहीं किया गया। कर्मचारियों की विभिन्न मांगे-: डीए और एरियर्स की राशी को कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में समायोजित की जाए। केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों और पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता लागू किया जाए। सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जावे। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए सभी सेवा लाभ प्रदान किया जाये। लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं विकास विभाग समेत विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। अनुकम्पा नियुक्ति के नियमों में 10% सीलिंग में शिथलीकरण किया जाए। सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अनिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए। नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए। कर्मचारियों की अर्जित अवकाश नकदीकरण तीन सौ दिवस किया जाए। राज्य मे कैशलेस सुविधा को लागू किया जाए। सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्ति की आयुसीमा 65 वर्ष किया जाए। अनियमित दैनिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए ठोस मजबूत नीति बनाई जाए।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!