A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

छिदंवाडा कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र यादव रिश्वत की दूसरी किस्त लेते गिफ्तार

छिदंवाडा कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र यादव रिश्वत की दूसरी किस्त लेते गिफ्तार
.

छिंदंवाडा– कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र यादव 50 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने गिरफ्तार किया है। जितेंद्र यादव ने शिकायतकर्ता से 25000 घर बुलाकर पहले ही ले चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली में पदस्य उप निरीक्षक जितेंद्र यादव ने केस खत्म करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने चंदनगांव की एक दुकान पर रंगे हाथ दबोज है। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव के पास से नगद जप्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।लोकायुक्त की टीम ने उप निरीक्षक पुलिस कर्मी को सर्किट हाउस ले गई है। विस्तृत जानकारी के अनुसार आवेदक दुर्गेश सोनी को 22 अगस्त की रात को पुलिस ने उठाया था। दूसरे दिन शिकायतकर्ता पर झूठे आरोप लगाकर 24 अगस्त को थाने के बाहर एक लाख की मांग की गई। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने 1 लाख की मांग की गई। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने 1 लाख की मांग की थी।इस बात से परेशान आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी। लोकायुक्त के मामले में जांच करते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगों हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। रिश्वत में लिए गए नोट के बाद सब इस्पेक्टर के हाथ धुलाए गए।जिसमें पानी का रंग गुलाबी हो गया ।ट्रेप दल में दिलीप झरबडे डीएसपी लोकायुक्त ,निरीक्षक एंव ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!