
धमतरी,3 अप्रैल 2026। प्रदेश में शांति स्थापित करने नक्सल वाद खात्मे को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय किए गए डेडलाईन के मुताबिक छत्तीसगढ़ में करीब चार दशक से हावी नक्सलवाद नाम का नासूर आखिरकार अब खात्मे की ओर है,जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव ने बस स्टैंड में आतिशबाजी किया, इस दौरान पूरा बाजार स्थल भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा,जहां से शहीद स्मारक तक पैदल पहुंचकर 12 जुलाई 2009 को तब राजनांदगांव जिले के मानपुर, मदनवाड़ा के घने जंगलों में नक्सल हमले में शहीद हुए निरीक्षक विनोद कुमार ध्रुव को श्रद्धांजलि अर्पित किए।
इस दौरान भाजपा नेता अकबर कश्यप ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह,प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में चुनाव के बाद संकल्प लिया गया था कि हमारा छत्तीसगढ़ नकसल मुक्त होगा, जिसके लिए 31 मार्च 2026 का डेडलाईन तय किया गया था, जिस तारीख के आते बड़े कैडर के नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, हमारे सुरक्षा बल के जांबाज जवानों ने कई बड़े नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया,जिससे हमारा प्रदेश अब नक्सल मुक्त हुआ है, जिससे अब हमारे केन्द्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर नक्सल प्राभावित क्षेत्रों में जहां बुनियादी आवश्यकताएं रोड, पुल, पुलिया, स्कूल का निर्माण नहीं हुआ है, पेय जल और बिजली की व्यवस्था नहीं है,अब पूरा फोकस नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्र में किया जायेगा जिससे उस क्षेत्र की अधोसंरचना विकास संभव होगा।
वहीं भाजपा मण्डल अध्यक्ष बेलरगांव हुमित लिमजा ने बताया कि ये भारतीय जनता पार्टी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति है,जो छत्तीसगढ़, बस्तर और सिहावा को नक्सल मुक्त कराया,हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता सरकार के कार्यो को जन – जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है, इसी परिपेक्ष्य में आज बेलरगांव में आतिशबाज़ी का कार्यक्रम रखा गया था,जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार के प्रति हमने आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है, कि आपने हमें नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ दिया है, जहां अब चैन, अमन और सुकून की सांस हमारी जनता लेगी,वहीं नक्सल हमले में शहीद हुए निरीक्षक विनोद कुमार ध्रुव के शहीद स्मारक में उनके प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए,उन्होंने कहा कि हमारे अंचल में बहुत सारे ऐसे नाम है जो नक्सल वारदातों में शहीद हुए हैं,हमारा प्रयास रहेगा कि हम शहीद जवानों के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारों से मिले जिसके साहसिक कार्य से आज हमारा छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त और भय मुक्त हुआ है।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति ने नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केंद्र में हमारी भाजपा की सरकार पीएम नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी का बहुत – बहुत आभार व्यक्त और धन्यवाद करते हैं, कि उन्होंने नक्सल वाद खात्मे को लेकर जो संकल्प लिए वो उन्होंने कर दिखाया, हम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी आभार, धन्यवाद करते हैं, जिनके कुशल नेतृत्व और बेहतर प्रयास से आज हमारा प्रदेश नक्सल मुक्त बन गया।






