
जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से
वार्ड क्रमांक 47 में नागरिकों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों हेतु मालवा मिल सामुदायिक भवन का भूमि पूजन…
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय
श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में इंदौर शहर के नागरिकों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों हेतु इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज इंदौर विधानसभा क्रमांक 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 में नागरिकों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के सुगम संचालन हेतु निर्मित किए जा रहे मालवा मिल सामुदायिक भवन का का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर श्री महेंद्र हार्डिया जी, श्री नंदकिशोर पहाड़िया जी सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति रही।







