

देहरादून। वर्ष 2025 में जमीन की धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त ने आए आरोपी सगे भाई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल गढ़ी कैन्ट, देहरादून निवासी संजय कुमार अग्रवाल पुत्र हरी चन्द्र ने पटेल नगर थाने में मोहन सिह व हरिकेश सिंह पुत्र स्व बचन सिह के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दोनों भाईयो ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी टीएचडीसी कॉलोनी, ईस्ट होप टाउन स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य लोगों को बेच दी।
मामले में पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस से बचते रहे। जिसके बाद आरोपियों के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।
जिसके बाद थाना प्रभारी पटेलनगर ने मुखबिर की सूचना पर दोनों मुख्य आरोपियों मोहन सिह व हरिकेश पुत्र स्व० बचन सिह निवासी ग्राम परवल, नयागाँव को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




